भोपाल: प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का कार्यकाल एक वर्ष के लिये बढ़ा दिया है। इसके वर्तमान में अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जीपी सिंघल हैं। उल्लेखनीय है कि इस आयोग का गठन 12 दिसम्बर 2019 को गठन किया गया था तथा इसके बाद 20 जनवरी 2022 को आयोग का कार्यकाल 11 दिसम्बर 2022 तक बढ़ाया गया था। अब पुन: आयोग का कार्यकाल 11 दिसम्बर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।