दमोह के गंगा जमुना स्कूल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर प्रदेश सरकार सख्त नज़र आ रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दो टूक कहा है कि मध्यप्रदेश में धर्मांतरण का कुचक्र नहीं चलने दिया जाएगा। वहीं इस मामले पर AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री पर भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।  

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि ओवैसी जी को कभी साक्षी या श्रद्धा पर बोलते नहीं सुना होगा लें लेकिन वे दमोह पर जरूर इतनी लंबी तक़रीर कर रहे हैं। उनकी ये पीड़ा है और इसी को जिहादी मानसिकता कहते हैं।

दमोह के स्कूल को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि स्कूल संचालकों के पासपोर्ट की जाँच के लिए बोल दिया गया है साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि वे कब कब विदेश गए और कब आए।इस संबंध में कार्रवाई के सभी पहलुओं पर सरकार विचार कर रही है।