भोपाल: प्रदेश के तीन बांधों के ढहने का खतरा है। इनकी तत्काल मरम्मत करने के लिये केंद्रीय जल आयोग ने मप्र के जल संसाधन विभाग को डेम सेफ्टी एक्ट 2021 के तहत जारी गाईडलाईन अनुसार मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं।
ये हैं तीन बांध :
होशंगाबाद अब नर्मदापुरम जिले में वर्ष 1981 में बना खोरीपुरा डेम। विदिशा जिले में वर्ष 1976 में बना सम्राट अशोक सागर डेम। सागर जिले में वर्ष 1992 में बना नयाखेरा टैंक डेम। इन तीनों बांधों का डेम सेफ्टी एक्ट के तहत निरीक्षण हुआ था जिसमें इनके ढहने का खतरा बताया गया है।
इन तीनों बांधों को केन्द्रीय जतल आयोग ने केटेगरी वन में रखा है और इनकी तत्काल मरम्मत करने के निर्देश दिये हैं। मप्र के जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बोधी अनिल सिंह ने धसान केन बेसिन सागर, चम्बल बेतवा बेसिन भोपाल एवं होशंगाबाद बेसिन के चीफ इंजीनियरों को इन तीनों बांधों की मरम्मत करने के लिये तत्काल कदम उठाने के लिये कहा है ताकि कोई अप्रिय घटना घटिन नहीं हो।