भोपाल: राज्य शासन ने टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील में मदनमहल तालाब के पास स्थित किला एवं पुरानी अदालत भवन को मप्र प्राचीन स्मारक पुरातत्वीय स्थल तथा अवशेष अधिनियम 1964 के तहत राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है। यह क्षेत्र 2.420 हैक्टेयर में है। अब इस स्मारक के सौ मीटर व्यास में खनन एवं निर्माण प्रतिबंधित रहेगा जबकि सौ मीटर से बाहर दो सौ मीटर व्यास में खनन एवं निर्माण रेगुलेटेट यानि विधिवत अनुमति के बाद स्वीकृत रहेगा।
धार का प्राचीन शिव मंदिर भी संरक्षित स्मारक बनेगा :
इधर धार जिले की मनावर तहसील में ग्राम देवरा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी प्राचीन स्मारक बनेगा। इसके लिये संस्कृति विभाग ने अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। दो माह बाद इस मंदिर को विधिवत रुप से पुरातत्व की दृष्टि से राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया जायेगा।