स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का शनिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के घेराव कर दिया। प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश इस कदर सामने आया कि मंत्री प्रभराम चौधरी दूसरी गाड़ी बदलकर मौके से निकल ही गए।
घटनाक्रम उस समय सामने आया जब स्वास्थ्य मंत्री कार में बैठकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से बात कर रहे थे। कर्मचारी यह मांग कर रहे थे कि मंत्री कार से उतरकर उनसे बात करे। जब मंत्री कार से नहीं उतरे तो स्वास्थ्यकर्मियों का आक्रोश फट पड़ा।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने इसके बाद नारेबाजी शुरू कर दी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के कर हंगामा को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री को पहुंची पुलिस ने दूसरी कार में बैठाकर भीड़ से बाहर निकाला।