पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि आज ही दिन हमने महान संविधान को अंगीकार किया था। एक ऐसा संविधान जो विश्व में सबसे अच्छा है। भारत का संविधान नई राह दिखाने वाला है। इसकी अनेक विशेषताऐं हैं जो विश्व के अन्य संविधानों से उसे अलग बनाती है।

अजय सिंह ने कहा कि इसकी शुरूआत ही ’’हम भारत के लोग’’ जैसे महान शब्दों से हुई है। यानी हम लोग भारत के लोग एक है। हमारा राष्ट्र एक है। यही एकता भारत की सबसे बड़ी सफलता है।

अजय सिंह ने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार देशवासियों की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें धर्म, जाति, रंग या नस्ल के आधार पर कोई भेदभाव नहीं है। नफरत का कोई स्थान नहीं है। आज धर्म और जाति के आधार पर संविधान की मूल भावना पर संकट के बादल है। नफरत फैलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस संकट के प्रति आगाह करने के लिए ही आदरणीय राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यात्रा में उन्हे भारत की जनता और सभी वर्गो का अपार समर्थन मिला। निश्चित ही यात्रा के सुखद परिणाम आयेंगें। सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी मिलकर नफरत के माहौल को खत्म करेंगे और देश की एकता और भाईचारे का माहौल कायम रखेंगे।