भोपाल: उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज व्हीपीएस चौहान की अध्यक्षता में गत 23 अगस्त 2022 को गठित लैअेरी गोलीकांड जांच आयोग का कार्यकाल राज्य सरकार ने फिर बढ़ा दिया है। अब आयोग का कार्यकाल 22 नवम्बर 2023 तक रहेगा।
उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त 2022 की रात्रि वन परिक्षेत्र दक्षिण लटेरी ग्राम खटयापुरा जिला विदिशा में वन अमले और आदिवासी ग्रामीणों में मुठभेड़ हो गई थी और एक आदिवासी की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जांच हेतु राज्य सरकार ने उक्त आयोग गठित किया है।