मध्यप्रदेश में भी गर्मी से राहत नही दिख रहे। अगले सप्ताह की शुरुआत यानी 17 जून से प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून के बाद ही संभव दिख रही है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गर्मी का असर ज्यादा है। बुधवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में लू जैसे हालात बने रहेंगे। अभी टेम्प्रेचर यहां सबसे ज्यादा है।

प्रदेश के कुछ शहरों में दोपहर के बाद गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार को भी सागर, दमोह, सिवनी और ग्वालियर में हल्की बारिश हुई। इसकी वजह लोकल सिस्टम रहा। बुधवार को भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।