भोपाल।राज्य के संस्कृति विभाग ने निवाड़ी जिले में ओरछा के तीन प्राचाीन स्मारक डिनोटिफाई कर दिये हैं, यानि अब ये राज्य संरक्षित स्मारक नहीं रहेंगे। इनमें शामिल हैं : हरसिध्दी देवी मंदिर (ओरछा किले के बाहर स्थित स्मारक), हरिराम व्यास की हवेली एवं गुसाई का मठ। डिनोटिफाई के बाद इन स्थलों को संबंधित ग्राम पंचायतों कों सौंप दिया गया है।
ये भी हुये डिनोटिफाई :
इधर बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील के मोती महल और नीमच तहसील के जीरन में शिवमंदिर एवं मंदिर पंचदेवल महादेव के दाहिनी ओर को भी डिनोटिफाई कर राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची से बाहर कर दिया गया है और इन स्थलों को संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है।  
यह हुआ नोटिफाई :
संस्कृति विभाग ने दतिया जिले की इंदरगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत ऊचाड़ में स्थित बारादरी स्मारक को राज्य संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया है जिससे इस स्मारक के सौ मीटर व्यास में खनन एवं निर्माण प्रतिबंधित रहेगा एवं सौ मीटर से परे दो सौ मीटर व्यास में खनन एवं निर्माण रेगुलेटेड यानि अनुमति लेकर होगा।