भोपाल: प्रदेश में नहरों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने, नहरों की साफ-सफाई तथा टूटफूट से संबंधित 3500 शिकायतें लंबित हैं। ये शिकायतें सीएम हेल्प लाईन एवं जनप्रतिनिधियों से मिली हैं।
जल संसाधन विभाग ने अपने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण यंत्रियों एवं कार्यपालन यंत्रियों से कहा है कि वे अनुविभागीय अधिकारियों एवं उपयंत्रियों से वे तीन दिन के अंदर निरीक्षण करायें कि नहरों से अंतिम छार तक पानी पहुंच रहा है या नहीं।
यदि अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है तो किस रीच तक पानी पहुंच रहा है एवं अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने हेतु क्या उपचारात्मक कार्यवाही की गई है, इसकी मय फोटोग्राफ के रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये।