इंदौर में महू थाना प्रभारी महेन्द्रसिंह भदोरिया के 27 वर्षीय इकलौते पुत्र हर्ष प्रताप सिंह का आज सुबह 11 बजे हार्ट अटेक से निधन हो गया। बताया जा रहा है, कि थाना प्रभारी के पुत्र को अखबार पढ़ते-पढ़ते खांसी आई। इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। 

गंभीर हालत में हर्ष को अस्पताल ले जाय गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष एमपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बेटे की हालत की जानकारी होने पर उसके पिता घर पहुंचे और उसे एमवाय अस्पताल ले गए। हर्ष परिवार का इकलौता बेटा था।

हर्ष नवरत्नबाग का निवासी था। उनके पिता महेंद्र सिंह भदौरिया महू थाने में पदस्थ हैं। वह शहर के थाना सदर बाजार, थाना हीरा नगर, थाना खुड़ैल में भी प्रभारी रहे। हर्ष के अन्य रिश्तेदार भी पुलिस विभाग में उच्च पदों पर आसीन रहे हैं।