सलकनपुर में माता विंध्यावासिनी के मंदिर में भव्य देवीलोक भूमि-पूजन आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। ये देवीलोक 211.37 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह से यहाँ श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
देवी लोक के लिए 17 मई से शुरू हुई मैया की पादुका यात्रा 28 मई तक गांव-गांव तक पहुंची, यहां आस-पास के गांवों में गांवों में शिला और चुनरी यात्रा निकाली गई। ‘मेरे घर की मिट्टी माँ के चरणों में अर्पित' करने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रत्येक घर से ईंट/शिला का संकलन किया गया। देवी लोक निर्माण के लिए अन्य शक्तिपीठों से भी मिट्टी लाई गई है।
बीजासन देवी का मंदिर सिद्धशक्तिपीठों में से एक माना जाता है। नवरात्री के समय यहां काफी दूर-दूर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते है। श्रद्धालुओं का अटल विश्वास है कि माता के दर्शन से सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
माँ बीजासेन देवी आस-पास के स्थान में श्रद्धालुओं की कुलदेवी भी है। यहां प्रतिदिन काफी मात्रा में यहां श्रद्धालु आते है। सलकनपुर के आस-पास परमार कालीन मंदिर के अवशेष,सारू-मारू की बौद्ध गुफाएं, गिनौरगढ़ का किला, मॉं नर्मदा का तट आंवली घाट तथा अन्य कई प्राचीन पुरातात्विक एवं धार्मिक महत्व के स्थल स्थित है।