भोपाल: मप्र सडक़ विकास निगम द्वारा निर्मित 133.21 किमी लम्बे सतना मैहर-उमरिया मार्ग एवं 50.80 किमी लम्बे धनसौर-मण्डला तथा 71 किमी लम्बे सीहोर-इच्छावर-कोसमी- नसरुल्लागंज मार्ग पर अब टोल टैक्स लिया जायेगा।

इसके लिये राज्य के लोक निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह टोल टैक्स मप्र सडक़ विकास निगम द्वारा चयनित कंपनी द्वारा 5 वर्ष तक वसूला जायेगा। इन मार्गों पर हल्के व्यवसायिक वाहन, ट्रक एवं मल्टी एक्सल ट्रक से ही टोल टैक्स लिया जायेगा।