मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम सेना प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रशिक्षु सेना कप्तान सरताज सिंह कालरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान द्वारा फांसी लगाने की वजह अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
पचमढ़ी में स्थित भारतीय सेना के सेना शिक्षा केंद्र में सरताज सिंह कालरा पिछले डेढ़ साल से संगीत की तालीम ले रहे थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। जिसके चलते उन्होंने अपनी जान दे दी।
मृतक आर्मी ट्रेनी कैप्टन सरताज सिंह कालरा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे लेकिन वह अपने प्रशिक्षण के लिए एईसी सेंटर ऑफिसर मेन्स में रह रहे थे और यहीं पर उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहां मौजूद अन्य जवानों ने बताया कि जवान काफी समय से डिप्रेशन में था।
घटना के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कप्तान के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पचमढ़ी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। हकीकत क्या है ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा।