सीधी जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक पलट कर बोलेरो पर गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो में सवार 6 मृतक विवाह समारोह से लौट रहे थे।  वहीं एक स्कूटी चालक भी हादसे की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बरम बाबा डोल के पास गुरुवार सुबह 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर पलट गया। बोलेरे में यादव परिवार के 8 लोग शादी से लौट रहे थे। वे रास्ते में नाश्ता करने के लिए रुके थे।

इस दौरान सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उनके बोलेरो वाहन पर पलट गया। बोलेरों में बैठे 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं  एक स्कूटी चालक भी चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।