भोपाल: राज्य के वन विभाग ने दो वन क्षेत्रों को मप्र वन मनोरंजन एवं वन्यप्राणी अनुभव नियम 2015 के तहत मनोरंजन क्षेत्र घोषित कर दिया है। ये दो वन क्षेत्र हैं : धार वनमंडल के बाग परिक्षेत्र में कक्ष क्रमांक 14 में 28.84 हैक्टेयर में फैला पिपरीयापानी स्थल तथा कक्ष क्रमांक 19 में 38.11 हैक्टेयर में फैला पाडल्या स्थल।
अब इन दोनों वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां चल सकेंगी जिसके लिये वनाधिकारी पर्यटकों से शुल्क भी वसूल सकेंगे। वन विभाग ने अपने स्टेट ईको टूरिज्म बोर्ड के प्रस्ताव पर उक्त दो वन क्षेत्रों को मनोरंजन क्षेत्र घोषित किया है।