भोपाल: राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की अनुशंसा पर दो जजों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य एवं द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सेवढ़ा जिला दतिया राम कुमार डहेरिया को कदाचरण के आरोप प्रमाणित पाये जाने पर एवं तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश नरसिंहपुर सुश्री लीना दीक्षित को परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक एवं सफलतापूर्वक नहीं कर पाने के कारण बर्खास्त किया गया है।
इधर, राज्य शासन ने न्यायिक सेवा के अधिकारी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड ब्यावरा जिला राजगढ़ संजय सिंह धाकड़ का सेवा से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।