भोपाल: मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हो गये हैं। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। इसे प्री मानसून भी कहा जा रहा है। इस दौरान तेज हवा भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हवा की स्पीड बढ़ेगी। भोपाल में हवा की रफ्तार पचास किमी प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है।
दरअसल उत्तरखंड के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव है, जबकि छत्तीसगढ़ - ओडिशा में चक्रवात है। इन दोनों सिस्टम का असर मध्यप्रदेश में भी दिख रहा है। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। उधर, पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 1.6, टीकमगढ़ में 1.0, नरसिंहपुर में 1.0 मिमी बारिश हुई है। बीती रात ग्वालियर और नरसिंहपुर में बारिश हुई।