मध्यप्रदेश के जबलपुर के शाहपुरा भिटोनी में एक मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, मालगाड़ी से अनलोडिंग किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ। एक मालगाड़ी के एलपीजी रेक के दो वैगन कल रात अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान पटरी से उतर गए। ट्रेनों की कोई मेनलाइन आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। मेन लाइन में ट्रेन की आवाजाही सामान्य रही। साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह होते ही बहाली का काम शुरू हुआ। इसके बाद सीपीआरओ पश्चिम मध्य रेलवे ने बताया साइडिंग मालिक ने फिटनेस सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है ।
हाल ही में उड़ीसा के बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 275 लोगों की जान चली गई और 1000 से अधिक लोग घायल हो गए। रेलवे ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दुर्घटना 'सिग्नलिंग इंटरफेरेंस' के कारण हुई हो सकती है।