मध्यप्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले में बीती रात मुठभेड़ में पुलिस ने दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बालाघाट एसपी से बात की और फ़ोर्स को बधाई दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात तीन बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दलम के एरिया कमांडर और एक गार्ड को नक्सलियों ने मार गिराया। पुलिस ने दोनों पर इनाम की घोषणा की थी। दोनों महिला नक्सलियों के नाम सरिता और सुनीता बताए जा रहे हैं। https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1649678485437423619?s=20

बालाघाट एसपी का कहना है, कि पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं, इसके अलावा नक्सली साहित्य और खाद्य सामग्री भी मिली है। अब घटना के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

सीएम शिवराज ने अधिकारियों की तारीफ की

उधर, इस मामले की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बालाघाट एसपी से फोन पर बात की है। सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों ने बीती रात बालाघाट में हुई मुठभेड़ में दो खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में हथियार समेत कई सामग्री मिली है। मैं पुलिस बल, हॉक फोर्स और जिला पुलिस बल को बधाई देता हूं।