BJP की वरिष्ठ नेता उमा भारती की अचानक तबियत ख़राब हो गई है। जिसके कारण वे अपने भोपाल के निवास पर ही आराम कर रही हैं। तबियत ख़राब होने के कारण वे निर्धारित कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं हो सकीं।
उमा भारती ने खुद सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी है। उमा भारती ने लिखा- ‘कल मोनू पटेल की श्रद्धांजलि सभा में स्वास्थ्यगत कारणों से मैं नहीं पहुंच सकी। इसका समाचार मिलने के बाद मेरे हितैषीजन चिंतित हो उठे हैं जो कि स्वाभाविक है।
उमा ने आगे बताया कि अमरकंटक में बहुत ठंड थी, मैं वहां एक महीने रही फिर यहां ओरछा एवं भोपाल में बहुत गर्मी झेली, जिसके कारण मेरे स्वास्थ्य का संतुलन बिगड़ा है। मेरी देखरेख कर रहे मेरे निजी चिकित्सकों के परामर्श का मैं पालन कर रही हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल में ही हूं किंतु 45 दिन तक मुझे विश्राम करना होगा, इसीलिए मैं किसी से ना मिल पाऊं या किसी के फोन का जवाब ना दे पाऊं तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं।‘
दूसरी ओर उमा भारती की इस तरह से अचानक तबियत खराब होने से उनके समर्थक और शुभचिंतक काफी चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।