मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। BJP भी अपनी चुनावी रणनीति को लेकर कुछ ज़्यादा ही संजीदा होती जा रही है। पार्टी के बड़े नेताओं के दौरे मध्यप्रदेश में जारी हैं। इसी के साथ-साथ पार्टी और संगठन के हित और आगामी चुनीव को देखते हुए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।
इन फैसलों के तहत केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
इस बात की घोषणा BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक संगठनात्मक नियुक्ति आदेश जारी करके दी है।
आपको बता दें मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हाल ही में प्रदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हुआ था। उन्होंने प्रदेश में चुनावी तैयारियों और रणनीति को लेकर प्रदेश के बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली थी। 2 घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर को लेकर चर्चा हुई थी।