भोपाल: राज्य सरकार का खनिज विभाग प्रदेश भर में स्थित अपने चेक पोस्ट को मानव रहित चेक पोस्ट में बदलने जा रहा है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिये थे कि खनिज विभाग उप्र एवं ऐसे अन्य राज्यों में टीपी के प्रबंधन, खनिज परिवहन और अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर अपनाई जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेस का अध्ययन कर उन्हें मप्र में कार्ययोजना बनाकर लागू करे।
इस पर राज्य के खनिज विभाग ने उप्र राज्य में अध्ययन कर पाया कि वहां खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त मानव रहित चेक गेट स्थापित किये गये हैं। इस व्यवस्था को मप्र राज्य में लागू किये जाने हेतु विभागीय स्तर पर प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के माध्यम से सिस्टम इंटिग्रेटर एजेंसी का चयन किया जाना है, जिसकी कार्यवाही शुरु कर दी गई है। जल्द ही प्रदेश में खनिज विभाग के मानव रहित एआई बेस्ड चेक पोस्ट स्थापित कर दिये जायेंगे।