भोपाल: प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखण्ड विवि में नियमित कलपति के चयन हेतु तीन व्यक्तियों के नामों का पैनल देने के लिये एक समिति गठित की है।
इस समिति के अध्यक्ष जीवाजी विवि ग्वालियर के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी बनाये गये हैं जोकि राज्यपाल द्वारा नामांकित किये गये हैं। राज्य सरकार द्वारा नामांकित कुलपति बरकत उल्ला विवि भोपाल डा. एसके जैन तथा विवि अनुदान आयोग के अध्यक्ष द्वारा नामांकित डा. यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विवि नौणी सोलन हिमाचल प्रदेश के कुलपति डा. राजेश्वर सिंह चंदेल इस समिति के सदस्य बनाये गये हैं। इस समिति को छह सप्ताह में तीन नामों का पैनल देने के लिये कहा गया है।