टीटी नगर थाने के दो पुलिसकर्मियों पर एक दलित युवक की पत्नी ने अपने पति मारपीट करने और वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि उसके पति का फोटो और वीडियो बना लिए गए तथा उक्त वीडियो एक एएसआई और एसआई ने इलाके के बदमाशों को दे दिए। बदमाशों ने उक्त वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

बताया जा रहा हैं कि अंबेडकर नगर निवासी 27 साल राहुल निरापुरे की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्र को यह शिकायती आवेदन दिया है। अब एसपी सांई कृष्णा थोटा ने जांच के आदेश दिए हैं। राहुल का कहना है कि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें दलित होने का हवाला देते हुए अपशब्द कहे। वहीं पुलिस की दलील है कि राहुल निरापुरे इलाके का निगरानी बदमाश है और उस पर तीस से अधिक प्रकरण दर्ज है।