रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाने कलाकार विक्रम मस्ताल कांग्रेस में शामिल हो गए। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ की उपस्थिति में विक्रम मस्ताल ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विक्रम मस्ताल ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि हनुमान जी का कार्य ही सेवा करना है। जो भी हनुमान जी का भक्त होता है उसमें सेवाभाव होता है। आगे उन्होंने कहा कि आपने विकास के कई बैनर पोस्टर देखें होंगे, लेकिन असल विकास देखना है तो आपको छिन्दवाड़ा आना होगा।

उन्होंनेआगे कहा कि जिस तरह कमलनाथ जी की सरकार गिराई गई मैं इससे व्यक्तिगत रूप से आहत हूँ, क्योंकि कमलनाथ जी मप्र में आईफा लेकर आ रहे थे, इसका लाभ हम कलाकारों को मिलता, लेकिन सरकार गिराकर सभी कलाकारों को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने पीसीसी चीफ कलमनाथ को प्रगति पुरुष बताया कहा कि विकास भाषणों से नहीं काम करने से होता है। 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विक्रम मस्ताल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि विक्रम मस्ताल ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया उन्होंने सच्चाई का साथ दिया। उन्होंने कहा कि धर्म प्रचार के लिए नहीं है। मैं हनुमान भक्त हूं मैंने कभी इसका प्रचार नहीं किया। मंदिर बनवाया इसका मैंने कभी प्रचार नहीं किया।

आपको बता दें, कि 2008 में पुनः रामानंद सागर ने रामायण धारावाहिक बनाया जिसमें विक्रम मस्ताल ने भगवान हनुमान का रोल अदा किया गया था। 
विक्रम मस्ताल शर्मा भोपाल के बुधनी के सलकनपुर के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। इनकी हायर सेकेण्डरी तक की शिक्षा ग्राम बायां में हुई है उसके बाद स्नातक तक की पढ़ाई नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद से हुई है। विक्रम मस्ताल शर्मा को बचपन से ही अभिनय करने में रुचि थी अभिनय के क्षेत्र को इनके द्वारा अपना लक्ष्य बनाया और इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए कई कठिनाईयों का सामना करते अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।