मध्य प्रदेश के सतना जिले में मौजूद मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी एन्ड ज़ू में मातम का माहौल छाया है. मुकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी की शान सफ़ेद बाघिन विंध्या  की मौत हो गई है. विंध्या इस टाइगर सफारी की सबसे पहली सफ़ेद बाघिन थी जिसपर पूरे वन अमले की जान बस्ती थी. विंध्या का मुकुंदपुर ज़ू परिसर में ही विधिवत अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान टॉप रैंक वन अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी भावुक मन से विंध्य की शान विंध्या के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे.

विंध्या मुकुन्दपर टाइगर सफारी की रानी थी. वह पहली सफ़ेद बाघिन थी जिसे यहां लाया गया था. विंध्या की उम्र लगभग 16 वर्ष थी मगर वह काफी समय से बीमार चल रही थी. विंध्या को यहां 9 नवंबर 2015 को लाया गया था. तब वो लगभग 8 साल की थी. करीब 8 साल तक विंध्या को देखने वाले देश-विदेश से यहां पहुचंते रहे.