प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम का मिजाज़ अचानक बदल गया। दोपहर में आसमान में बादल घिरने लगे और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लगातार चमकती बिजली के बीच कई जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है। भोपाल में बारिश के कुछ देर बाद धूप खिली नज़र आई।
भोपाल के अलावा जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग में बूंदाबांदी होने की संभावना है। इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में भी कहीं-कहीं बौंछारें गिर सकती हैं। बारिश से फसलों को पहले ही नुकसान हो चुका है।
बादलों के कारण धुप का तीखापन भी कम है जिससे अप्रैल के महीने में अब तक दिन का तापमान 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा है, इधर, रात के तापमान में भी कमी है। बड़े शहरों में रात का पारा 20-21 डिग्री के आसपास ही है।