नेता के हाथ में माइक होता है तो जोश कुलांचे मारता है. कई बार तो मर्यादाओं को भी लांघ जाता है. इस बार भी नेता जी जोश में होश खो गए.
निशाने पर थी सरकार और भड़ास कलेक्टर साहब पर निकाल मारी. आप नेता जी का बयान सुनिए लेकिन बीप के साथ क्योंकि हम नेता जो नही है.
देंखे वीडियों-
सुना आपने भद्दी गालियों से भरा बयान मतलब शब्दों की मर्यादा तो नेता जी के हिसाब किताब से परे थी. तो साहब कांग्रेस पार्टी से आने वाले इन नेता जी का नाम सुरेंद्र चौधरी है. जिनका वीडियो सागर जिले के नरयावली से वायरल हुआ है.
माना कि गुस्सा हाड़ फाड़ दे रहा होगा लेकिन जोश में अक्सर होश हवा हो जाता है. फिर भी नेता जी संयम तो अपने हाथ में है. शायद अब तो इस भाषा को पार्टी भी समर्थन न दे, आम जनता तो दूर की बात है. वैसे अब जो हो गया सो हो गया. बस कायदे कानून न जाग जाएं वरना नेता जी जोश बहुत भारी पड़ सकता है.