ग्‍वालियर में जनसुनवाई के दौरान एक आदिवासी महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। कलेक्‍टर कार्यालय में महिला को खुदकुशी का प्रयास करते देख हंगामा मच गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने जैसे-तैसे महिला की जान बचाई। 

बताया जा रहा है कि महिला का जातिप्रमाण पत्र निरस्‍त हो गया था, वह इसी को लेकर जनसुनवाई में पहुंची थी। महिलाओं के साथ अन्‍य महिलाएं भी प्रमाण पत्र निरस्त होने के विरोध में महिला के साथ जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आदिवासी महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए थे। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को मोगिया समाज की आदिवासी महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंची थीं। इन महिलाओं के जाति प्रमाण पत्र बनाए थे जो निरस्त कर दिए गए थे। 

वहीं सुसाइड का प्रयास करने वाली महिला सुनीता मोगिया का कहना है कि हम जाति प्रमाण पत्र निरस्त किये जाने के बाद कई दिनों से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रही है लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।  प्रणाम पत्र निरस्त होने से हमें शासन की कोई भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।