नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित गांव जगमेरी में गुरुवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल महिला बारिश से बचने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बैठी थी तभी उसके देवर ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। इस घटना में उसकी तीन पसलियां टूट गई थी उसे निजी अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि 32 साल की रेखा बाई पति चंदर सिंह गुर्जर जागमेरी मैं परिवार के साथ रहती थी।

गुरुवार शाम चंदर सिंह पत्नी रेखा बाई समेत परिवार के साथ खेत पर गए थे। खेत पर ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं लोड हो रहा था। शाम को बारिश होने लगी । इससे बचने कुछ लोग ट्रैक्टर की ट्राली के नीचे बैठ गए। इसी बीच रेखा बाई के देवर गब्बर सिंह गुर्जर ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर आगे बढ़ा और कुछ ही पल बाद रेखा बाई उठकर खड़ी हुई और बेहोश होकर गिर गई। परिजन उसे निजी अस्पताल पहुंचे वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में उसे मृत घोषित कर दिया।