सतना, खंडवा और बुरहानपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशीयों की जीत। ग्वालिर और जबलपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है। कांग्रेस दोनों ही जगह काफ़ी अंतर से आगे चल रही हैं।
MP Nikay Chunav 2022 Updates-
* खंडवा में बीजेपी महापौर प्रत्याशी अमृता यादव की जीत। BJP के पक्ष में यह तीसरा नतीजा सामने आया।
* सतना में बीजेपी महापौर प्रत्याशी योगेश ताम्रकार जीते। BJP के पक्ष में यह दूसरा नतीजा सामने आया।
* बुरहानपुर में बीजेपी महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल ने भारी बहुमत से जीत हासिल की। BJP के पक्ष में पहला नतीज़ा: भाजपा महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल की जीत।
* ताज़ा जानकारी के अनुसार, ग्वालियर-इंदौर में बीजेपी और जबलपुर-उज्जैन में कांग्रेस आगे।
* सभी जगह काउंटिंग जारी, बीजेपी-कांग्रेस में काटे की टक्कर।
* सभी जगह मतगणना स्थल पर 3 लेयर सिक्योरिटी फोर्स तैनात है। मतगणना स्थल पर ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में सिर्फ पास धारक ही प्रवेश कर पाएंगे। मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जाने की भी अनुमति नहीं है।
* निकाय चुनाव नतीजे: बीजेपी (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सतना, छिंदवाड़ा, उज्जैन) कांग्रेस (बुरहानपुर, ग्वालियर) निगम में आगे, सिंगरौली में (AAP) को बढ़त।
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव का आख़िरी चरण का मतदान 13 जुलाई को संपन्न हुआ। दो चरणों में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण (6 जुलाई) का रिजल्ट आज घोषित किया जा रहा हैं। साथ ही दूसरें चरण (13 जुलाई) का रिजल्ट 20 जुलाई को घोषित किया जायेगा।
प्रथम चरण में 11 नगर निगमों में कुल 101 महापौर पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। रिजल्ट घोषित होने के बाद आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना नगर निगमों को नए महापौर मिलेंगे।
सवा ग्यारह हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला-
पहले चरण में करीब 44 जिलों के 11 नगर निगमों, 36 नगर पालिकाओं और 86 नगर परिषदों सहित 133 नगरीय निकायों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि एमपी में 133 नगरीय निकायों के लिए 6 जुलाई को पहले चरण में मतदान हुए थे। जिसमें प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद के लिए कुल 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
जबकि 133 नगर निकायों में पार्षद के 2,808 पदों के लिए 11,250 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इन 133 निकायों में पार्षद के कुल 2,808 पदों में से 42 पद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लेकिन बाकी बचे हुए करीब सवा ग्यारह हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज सुनाया जायेगा।
सुबह से ही जहां एक और काउंटिंग पर नज़र रखने के लिए कांग्रेस ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है और हर जिले में एक वरिष्ट नेता नज़र बनाये हुए है। तो वहीं बीजेपी ने भी काउंटिंग के लिए विशेष टीम तैयारी की है। बीजेपी ने एक दिन पहले ही जिला कमेटी की बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां देते हुए काउंटिंग की निगरानी करने के निर्देश दिए। फ़िलहाल सभी जगह काउंटिंग शुरू हो गई है।