11 नगर निगमों, 36 नगर पालिकाओं और 86 नगर परिषदों सहित 133 नगरीय निकायों के लिए काउंटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो गई हैं। पहले चरण में 11 नगर निगम में भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। कांग्रेस के प्रदर्शन में सुधार दिख रहा है तो वहीं आदमी पार्टी सिंगरौली में चौंकाती हुई नज़र आ रही है।
दूसरी ओऱ असदउद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी प्रदेश में खाता खोल लिया है। खंडवा नगर निगम के वार्ड-1 में ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। यह AIMIM की मध्यप्रदेश में पहली जीत है।
ताजा अपडेट के अनुसार, 11 नगर निगमों में से बीजेपी 6 में बढ़त बना चुकी है वहीं कांग्रेस 3 पर आगे चल रही है। सिंगरौली में आप की महापौर प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। सबसे चर्चित इंदौर सीट पर भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के संजय शुक्ला से बड़ी बढ़त बना ली है।
यह भी पढ़े: