मध्यप्रदेश के भिंड जिला अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना देर शाम सामने आई है. जहां पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ऑफिसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेला की ड्यूटी न्यू आईसीयू वार्ड में लगाई गई थी. जहां से वह स्टोर रूम में ड्यूटी समाप्त कर पहुंची थी, तभी जिला अस्पताल में तैनात बोर्ड बाय रितेश शाक्य कट्टा लेकर पहुंचा और कुर्सी पर बैठी नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेला को पीछे से सर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया.
हेडर- भिंड जिला अस्पताल में चली गोली नर्सिंग ऑफिसर की गोली मारकर हत्या वार्ड बॉय ने मारी गोली आरोपी फरार.. देखिए विडियो #BHIND #MPNEWS pic.twitter.com/q7iywKCTqS
— News Puran (@NewsPuran1) February 11, 2022
धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे अस्पताल स्टाफ ने अधिकारियों को सूचना दी. उसके बाद पुलिस को बताया गया तो पुलिस के आला अधिकारी भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है नर्सिंग ऑफिसर नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली थी और उनकी शादी मई महीने में होने वाली थी. ताज़ा हालत के अनुसार, पूरे मामले में कहीं ना कहीं प्रेम प्रसंग का मामला सामने नजर आ रहा है. हालांकि आरोपी घटना करने के बाद मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने आरोपी की तलाश में शहर की नाकेबंदी कर दी गई है.