MP News: अब तक कच्ची शराब की अवैध तस्करी के कई मामले आपने सुने होंगे. कई बार तो शराब तस्कर अलग-अलग तरीके निकालकर पुलिस तक को चकमा दे जाते हैं.

हाल ही में मध्यप्रदेश के बैतूल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर खच्चरों के ज़रिये शराब माफियाओं ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी शुरू कर दी है. जिसका एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभात पट्टन में अवैध कच्ची शराब का कारोबार तेजी से चल रहा है. इसकी सूचना मिलने पर मुलताई पुलिस की टीम उन जगहों पर पहुंची तो कुछ लोग खच्चरों के ज़रिये अवैध कच्ची शराब ले जाते पकड़े गए.

फ़िलहाल, पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया हैं. अब ये मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया है.