भोपाल। मध्यप्रदेश में पूर्णकालिक पत्रकारों के सर्वमान्य सामाजिक संगठन मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की ।

क्लब के अध्यक्ष डॉ.नवीनआनंद जोशी ने राज्यपाल को अपने संघ की गतिविधियों से अवगत कराया और आगामी वार्षिक कार्यक्रम का कैलेण्डर भेंट किया।
प्रतिनिधि मंडल में महासचिव नितिन वर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, और सचिव रेखा पटेल शामिल रहे। मप्र प्रेस क्लब राज्य में पत्रकारों की उत्तरोत्तर प्रगति और सर्वांगीण विकास पर काम रहा है, क्लब द्वारा कोविड काल में स्वास्थ्य सम्बन्धी सेमिनार और नई शिक्षा नीति 2020 पर मीडिया वर्कशाप की जा चुकी हैं।