मध्यप्रदेश में ठंड से थोड़ी राहत के साथ ही  'बेमौसम' बारिश फिर शुरू हो गई है। सोमवार को भोपाल, ग्वालियर-चंबल समेत 16 जिलों में बारिश के आसार है। वहीं कोहरे का असर न के बराबर रहेगा।

दूसरी ओर कड़ाके की ठंड से अब राहत मिलने लगी है। दो दिन से दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में रात का पारा 14 डिग्री से ज्यादा है। खंडवा-मंडला में दिन का पारा 32 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, उमरिया में तापमान 30 डिग्री से ज्यादा है। 

इंदौर में 15.6, बैतूल में 14.8, धार में 13.9, उज्जैन में 14.6, मंडला में 13, सागर में 13.4, सिवनी में 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 जनवरी को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड का असर बढ़ जाएगा। 18 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं भी चलेंगी।

मौसा विभाग के मुआबिक ग्वालियर-चंबल में सोमवार को फिर से बारिश हो सकती है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, मुरैना और भिंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इन जगहों पर पिछले दो सप्ताह से बारिश हो रही है। इनके अलावा भोपाल, अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार है।