भोपाल: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मामले कम होने के बाद अब जेलबंदियों की परिजनों से होने वाली मुलाकात पर लगी पाबंदी हटाई जा रही है। अब पूर्व की भांति नियम प्रक्रिया के तहत जेल में परिजन मुलाकात कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए कमलनाथ जी ने प्रदेश में कांग्रेस के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. वे आज जोड़ने की बात कर रहे हैं. आदरणीय अरुण यादव जी और अजय सिंह जी को घर बैठाने के बाद अब पता नहीं कमलनाथ जी कितने और लोगों को घर बैठा देंगे.
प्रदेश में #Corona के मामले कम होने के बाद अब जेलबंदियों की परिजनों से होने वाली मुलाकात पर लगी पाबंदी हटाई जा रही है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) February 11, 2022
अब पूर्व की भांति नियम प्रक्रिया के तहत जेल में परिजन मुलाकात कर सकेंगे।@mohdept @jail_department pic.twitter.com/sZDn357EEM