मध्य प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत इतिहास रचने की दहलीज पर पहुंच चुकी है। मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के चौथे दिन मध्यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाकर 162 रनों की बढ़त बना ली। इसके बाद एमपी की खिताबी जीत लगभग तय नजर आ रही है।
इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी मध्यप्रदेश की टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज आपके इतिहास लिखने का अवसर है। आप की विजय की प्रार्थना और प्रतीक्षा मेरे साथ पूरा मध्यप्रदेश कर रहा है। आप सभी को विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
यश दुबे, शुभम शर्मा एवं रजत पाटीदार को शतक लगाने और गौरव यादव एवं अनुभव अग्रवाल की शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई देता हूं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 25, 2022
आपने अपने खेल से मध्यप्रदेश और देश का दिल जीत लिया है। #RanjiTrophyFinal @BCCIdomestic https://t.co/eKA6skPrZg
सीएम शिवराज ने साथ ही शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दी। उन्होंने लिखा कि यश दुबे, शुभम शर्मा एवं रजत पाटीदार को शतक लगाने और गौरव यादव एवं अनुभव अग्रवाल की शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई देता हूं।
अपने कर्तव्यों के पालन की वजह से मैं #RanjiTrophyFinal तो नहीं देख पा रहा हूं, पर आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मेरी उत्सुकता बढ़ा दी है। आज आपके इतिहास लिखने का अवसर है। आप की विजय की प्रार्थना और प्रतीक्षा मेरे साथ पूरा मध्यप्रदेश कर रहा है। आप सभी को विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 25, 2022
मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में 162 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। इसके बाद अगर मुकाबला ड्रॉ भी होता है तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर मध्यप्रदेश खिताब जीत जाएगा। मध्यप्रदेश की टीम 23 साल बाद रणजी के फ़ाइनल मुकाबले में पहुँची है।
Innings Break!
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 25, 2022
Madhya Pradesh posted 536 on the board to secure a 162-run lead over Mumbai in the first-innings.
Mumbai will come out to bat in the second innings shortly.
Scorecard ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP@Paytm | #RanjiTrophy | #Final | #MPvMUM pic.twitter.com/KSZGiZc30g
इससे पहले तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज रजत पटीदार ने भी शानदार शतकीय पारी खेल मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रजत पाटीदार ने 20 चौकों की मदद से 122 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली। चौथे दिन मध्यप्रदेश की पहली पारी 536 रन पर समाप्त हुई। पाटीदार के अलावा सारांश जैन ने अर्धशतक जड़ा। इससे पहले मध्य प्रदेश के लिए यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी। यश दुबे ने 133 रन जबकि शुभम ने 116 रन बनाये थे।
End Innings: Madhya Pradesh - 536/10 in 177.2 overs (Saransh Jain 57 off 97, Gourav Yadav 1 off 2) #MPvMUM #RanjiTrophy #Final
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 25, 2022