भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव यानि सीएस इकबाल सिंह बैंस (MP Chief Secretary Iqbal Singh Bains) को सेवा वृद्धि मिलना लगभग तय है। इस संबंध में राज्य की शिवराज सरकार (Shivraj government) ने बैंस के एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है. मुख्य सचिव के एक्सटेंशन की फाइल 4 महीने पहले ही दिल्ली भेजी जा चुकी है। यदि ऐसा होता है तो इकबाल सिंह मध्यप्रदेश के ऐसे तीसरे मुख्य सचिव होंगे जिन्हें एक्सटेंशन मिलेगा। 

1985 बैच के आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के बेहद भरोसेमंद अफसर हैं। वे मुख्य सचिव बनने के पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। जुलाई 2013 में बैंस संयुक्त सचिव बनकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे. बाद में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह करके उन्हें 2014 में वापस बुला लिया था और अपना प्रमुख सचिव बनाया था। 

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार इकबाल सिंह बैंस को 1 साल का एक्सटेंशन देना चाहती है। बैंस नवंबर में रिटायर होने वाले हैं। अभी सीएस की दौड़ में 3 सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। इकबाल सिंह बैंस को एक्सटेंशन मिलने से पहले प्रदेश के दो पूर्व मुख्य सचिव बीपी सिंह और एंटोनी डीसा को भी एक्सटेंशन मिल चुका ह था।