उल्लेखनीय है कि पहले स्लॉट बुकिंग की वैधता तीन दिन थी। अब यह सुविधा 7 दिन की कर दी गई है। विभाग ने कहा है कि यदि किसानों को स्लॉट बुकिंग में कोई दिक्कत आए, तो किसान पास के खरीदी केंद्र पर जा सकते हैं। किसान अपनी तहसील के किसी भी सेंटर पर गेहूं बेच सकेंगे..!

ई सुविधा के तहत किसी किसान ने 1 मई का स्लॉट बुक किया है, तो वह 7 मई तक गेहूं सेंटर पर बेच सकता है। प्रदेश के दो संभाग इंदौर उज्जैन में 10 मई तक और भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर चंबल संभाग में 16 मई तक गेहूं खरीदा जाएगा। माना जा रहा है कि स्लॉट बुकिंग कराकर सरकार गेहूं आवक का आकलन लगाना चाहती है, ताकि बारदाना, परिवहन और स्टोरेज जैसी तैयारी की जा सके। किसान खुद के मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे, खरीदी केंद्र से भी बुकिंग हो सकेगी। स्लॉट बुकिंग में सेंटर और दिन का चयन करने की सुविधा दी गई है। किसान गेहूं की मात्रा भी दर्ज कर सकते हैं। स्लॉट बुकिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक हो सकेगी।

वहीं इंदौर और उज्जैन संभाग में सरकार ने 28 मार्च से गेहूं की खरीदी शुरू कर दी थी, जो 10 मई तक चलेगी। इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच और आगर जिलों में 10 मई तक खरीदी होगी। बाकी जिलों में 16 मई तक चलेगी।