MP Weather News: MP के पूर्वी जिलों में बारिश का अनुमान, दो दिन बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Weather News: मध्य प्रदेश में पिछले 4-5 दिनों से बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई है, लेकिन अब लोगों को ठंड से राहत मिलती दिख रही है..!

प्रदेश के लोगों को पिछले हफ्ते की तुलना में कड़ाके की ठंड से राहत मिलती दिख रही है, लेकिन ये राहत सिर्फ दो दिनों के लिए है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जायेगी। वहीं मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर रात का तापमान भी कम हो रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं का प्रभाव ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अधिक है। विभाग का अनुमान है कि हवा की ऊंचाई कम होने पर राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा। हालांकि, अभी तक राज्य में ठंड का असर सामान्य है।

राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहता है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह दोगुना होकर 30 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में मध्य प्रदेश में मौसम दिन में गर्म और रात में अचानक ठंडा हो जाता है।

शिवपुरी के पिपरसामा में प्रदेश की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, यहां पारा 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राजगढ़ 10.6, अशोकनगर के आंवरी 10.7, नौगांव 10.7, कल्याणपुर 10.7, ग्वालियर 11.0, पचमढ़ी 11.2, रीवा 11.3, टीकमगढ़ 11.3, मलाजखंड 11.4, खजुराहो, बी. तापमान 17.1, ग्वालियर में 11.0, उज्जैन में 16.7 और जबलपुर में 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।

फैंगल के प्रभाव के कारण पिछले 4-5 दिनों से प्रदेश में बादल छाए हुए थे, लेकिन अब फैंगल का प्रभाव खत्म हो गया है, जिसके चलते गुरुवार से बादल छंट गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बादल नहीं रहेंगे, जबकि तेज धूप निकलेगी, जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा. गुरुवार को गुना, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, सिवनी और उमरिया में दिन का तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सिवनी, मंडला और नर्मदापुरम में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया।