MP Weather News: मध्य प्रदेश में तेज तूफान और बारिश का सिस्टम एक्टिव है, जिससे राज्य में भारी बारिश हो रही है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, एक मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहा है, वहीं चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अनुसार सिस्टम के कारण अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी।

मौसम विभाग ने आज राज्य के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, देवास, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि आगर मालवा, भोपाल, राजगढ़, झाबुआ, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, पांढुर्ना, डिंडोरी में भारी बारिश हो सकती है।

मंगलवार को भी राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश हुई। इस दौरान भोपाल, बैतूल, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, मलाजखंड में भारी बारिश हुई। वहीं शाजापुर के कालापीपल में भारी बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया।

तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।