MP Weather Update:  मध्यप्रदेश में मौसम पल-पल में बदल रहा है। कहीं धूप खिल रही है तो कहीं तेज़ बारिश का दौर है, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, सतना, रीवा, चिरी और सिंगरौली जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, देवास, खंडवा, खरगांव, बुरहानपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, छतरपुर, छतरनगर . सागर, दमोह, पन्ना, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।