मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) जल्द ही MPTET परीक्षा 2020 के परिणाम की घोषणा करेगा। एमपीपीईबी ने परिणाम तैयार करने के लिए मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी) की आंसर सीट जारी कर दी है। प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आंसर सीट डाउनलोड कर सकते हैं।

अंतरिम आंसर सीट जारी करने के अलावा, उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति करने का अवसर भी दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार पर्याप्त और उपयुक्त दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर आंसर सीट को चुनौती दे सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 1 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।