समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे मेदांता अस्पताल में वेंटीलेटर पर थे और उनकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई थी।
82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में इलाज़ चल रहा था। दो अक्टूबर को उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था। अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य पहले ही लखनऊ से दिल्ली पहुँच चुके थे।
मुलायम के भाई शिशुपाल पहले ही उनके साथ हैं। बहु अपर्णा यादव के भी दिल्ली पहुँच चुकी हैं। उनके निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
करीब 82 वर्षीया मुलायम सिंह यादव को लगातार खराब स्वास्थ्य के चलते जून में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में थे। नको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।
समाजवादी के अनुषांगिक संगठन लोहिया वाहिनी ने रविवार को लखनऊ के बिजनौर रोड स्थित कल्प सिटी में स्थापित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में हवन-पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया।