समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। अचानक बिगड़ी तबियत के कारण मुलायम सिंह को मेदांता अस्पताल के ICU में शिफ्ट किया गया है। वे यहाँ कई दिनों से भर्ती हैं। 

मुलायम सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुलायम के भाई शिशुपाल पहले ही उनके साथ हैं। बहु अपर्णा यादव के भी दिल्लीरवाना होने की खबर है। 

करीब 82 वर्षीया मुलायम सिंह यादव को लगातार खराब स्वास्थ्य के चलते जून में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में थे। रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।