सूर्यकुमार यादव के पहले आईपीएल शतक के बाद गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बूते मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटस को 16वें सीजन के 57वें मैच में 27 रन से मात दी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान मुंबई इंडियंस ने स्कोरबोर्ड पर 218/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 27 रन से चूक गई।
निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 191 रन ही बना पाई। गुटबाजी में चार विकेट लेने वाले राशिद खान बल्ले से भी अकेले लड़ते रहे। उन्होंने 32 गेंद में धुआंधार 79 रन बनाकर वानखेड़े स्टेडियम में बैठे फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी पारी में खान ने कुल 10 छक्के मारे। मुंबई की ओर से युवा पेसर आकाश मधवाल ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।
इस सीजन खराब शुरुआत के बाद सूर्य ने पिछली छह पारियों में हर बार पचास का आंकड़ा पार किया था। इस मुकाबले में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। आईपीएल करियर के 134 मैचों में वह जिस मुकाम तक नहीं पहुंच सके थे, उस पर पहली बार पहुंचने में सफल रहे।
उन्होंने इस लीग में अपना पहला शतक (103) लगाया, वानखेड़े पर उन्होंने 360 डिग्री वाली बैटिंग करते हुए अपने फैस को झूमने का मौका दे दिया। इसके साथ ही मुंबई पहली ऐसी टीम बनी जिसने आईपीएल के एक सीजन में पांच बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बनाया।
गुजरात राइट्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला लिया। पावरप्ले के पहले छह ओवर्स के बाद मुंबई के खाते में 61 रन थे और ईशान किशन 19 गेंदों में 31 रन जबकि रोहित 17 गेंदों पर 29 रन बनाकर क्रीज़ पर थे।
छठे ओवर के बाद स्ट्रैटिजिक टाउन-आउट लिया गया। वापसी के बाद पहली ही गेंद पर राशिद ने एक ही ओवर में पहले रोहित शर्मा और फिर ईशान किशन को आउट किया। सूर्यकुमार सातवें ओवर में क्रीज़ पर आए। उन्होंने राशिद की गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला।
दसवें ओवर के अंत तक टीम के खाते में तीन विकेट पर 96 रन थे जबकि सूर्य 13 बॉल पर 18 रन बनाकर कौन पर थे। अपने 50 रन 32 गेंद पर पूरे करने के बाद तो वह टॉप गियर में चले गए। पारी के 18वें ओवर में मोहित पर 20 रन, 19वें में मोहम्मद शमी पर 17 रन और 20वें ओवर में जोसफ पर 17 रन बने। इनमें से अधिकतर सूर्य के बल्ले से आए।