सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो वायरल है। वीडियो हमीदिया हॉस्पिटल के ENT वार्ड का बताया जा रहा है। जहां एक शख़्स अपने कान की बीमारी का इलाज करवा रहा था।

उस मरीज से उसके दो दोस्त मिलने पहुंचे। अपने दोस्त की उदासी दूर कर उसे खुश करने के लिए पहले तो दोनों ने मिलकर ठहाके लगाए। फिर  दोनों ने जमकर लोकगीतों पर डांस किया।

दोनों को इस तरह से नाचते देखकर आसपास के लोग भी इसके असर से बच नहीं पाए। हमीदिया अस्पताल के ENT में दिखे इस नज़ारे की तुलना सोशल मीडिया पर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस के सीन से भी की जा रही है।

खैर जो भी हो दोस्ती का रिश्ता ऐसा ही होता है, एक दोस्त अपने किसी भी करीबी दोस्त को परेशानी में नहीं देख सकता। वह उसे उसकी दिक्कतों से उबारने की पूरी कोशिश करता है। दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है, जो हम खुद से चुनते हैं।