भोपाल: राज्य के राजस्व विभाग ने प्रदेश के तीन ग्रामों के नाम केंद्र से अनुमति मिलने के बाद बदल दिये हैं। अब जबलपुर जिले का ग्राम कुंडम का नाम कुण्डेश्वर धाम होगा जबकि सतना जिले के ग्राम कूंची का नाम चंदनगढ़ होगा। इसी प्रकार, सतना जिले के रामपुर बघेलान में स्थित ग्राम कुडिया का नाम अब कर्णपुर होगा।